उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि 12 पॉजिटिव मरिजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
डीएम डॉ उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जनपद के लिए एक अच्छी खबर है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 12 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। स्वस्थ होने वालों में मुझैना बुजुर्ग मिठौरा, सुनारी मोहल्ला लक्ष्मीपुर, कुइंया महराजगंज, खोराबार कैंपियरगंज, पकड़ी सिसवा बाजार, बिचोला टोला सिसवा बाजार, निचलौल, मिश्रौलिया, परसिया टोला फरेंदा, पनियरा के एक-एक मरीज व चैनपुर घुघुली के दो रहने वाले हैं।
डीएम ने बताया कि इसके साथ ही दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस प्रकार अब तक उपचारित होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 117 हो गई है। वहीं सक्रिय कोरोना मामले 42 और कुल कोरोना मामले 162 हो गए हैं।