फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: छत की कुंडी से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने बताई ये बात

Sat, 27 Jun 2020 10:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, नगर बाजार (बस्ती)।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां नगर बाजार के थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम गांव में शनिवार की सुबह एक युवक का फंदे से लटकता शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपरा गौतम गांव निवासी परमानंद सिंह (21) शुक्रवार की रात खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। सुबह जब देर तक बाहर नहीं निकले तो परिवार के लोग जगाने गए। कमरे में परमानंद का शव छत की कुंडी से रस्सी के सहारे लटकता देख परिजन सन्न रह गए।

परिवार के लोगों का कहना है कि परमानंद ने अज्ञात वजह से आत्महत्या कर लिया है। एसआई चंद्रकांत पांडेय, एसआई शशि शेखर सिंह, अरविंद दुबे व राम सिंह मौके पर पहुंच शव फंदे से नीचे उतरवाया। और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें