फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ट्यूशन पढ़ाने वाला छात्रा से करता था छेड़खानी, मां ने दर्ज कराई एफआईआर

Tue, 21 Sep 2021 08:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पुलिस को दिए तहरीर में छात्रा की मां ने लिखा है कि आरोपित अजय मिश्रा उर्फ यश उनकी 17 वर्षीय बेटी को ट्यूशन देने घर आता था। ढाई साल तक वह ट्यूशन पढ़ाया। इस दौरान वह बेटी से छेड़खानी करने के साथ ही अभद्र व्यवहार करता था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शाहपुर इलाके में छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने वाला ही उससे छेड़खानी करता था। इसकी जानकारी जब घरवालों को हुई तो उन्होंने ट्यूशन बंद करा दिया। अब आरोपी घरवालों को फोन कर जान से मारने और छात्रा का अपहरण करने की धमकी दे रहा है। मां की तहरीर पर छेड़खानी और धमकी देने का केस दर्ज कर शाहपुर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दिए तहरीर में छात्रा की मां ने लिखा है कि आरोपित अजय मिश्रा उर्फ यश उनकी 17 वर्षीय बेटी को ट्यूशन देने घर आता था। ढाई साल तक वह ट्यूशन पढ़ाया। इस दौरान वह बेटी से छेड़खानी करने के साथ ही अभद्र व्यवहार करता था।

लोकलाज के भय ने बेटी ने इसकी जानकारी नहीं दी। बाद में अजय उससे फोन पर बात करने लगा। जानकारी होने पर उन्होंने ट्यूशन बंद कर दिया। इस पर अजय ने बेटी का अपहरण कर शादी करने की धमकी देने लगा। मना करने पर रोजाना अपने दोस्तों के साथ मोहल्ले में आता है।
विज्ञापन


घर के सामने खड़े होकर अश्लील हरकतें करता है। डर से बेटी घर से नहीं निकल रही है। थानाध्यक्ष शाहपुर दुर्गेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें