फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News : पत्नी को फोन कर दिया तीन तलाक, बेटी के जन्म पर प्रताड़ना का आरोप, केस दर्ज

Mon, 27 Jun 2022 02:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखनाथ इलाके की घटना, तीन साल पहले हुई थी शादी। बेटी पैदा होने के बाद दहेज की मांग व प्रताड़ित करने का आरोप। गोरखनाथ पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, उसकी मां, भाइयों, बहन समेत दस के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
तीन तलाक demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ इलाके में रहने वाली महिला को उसके पति ने मोबाइल फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद उसे पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। गोरखनाथ पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, उसकी मां, भाइयों, बहन समेत दस के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरपुर-बुदहट के मियां पकड़ी गांव की निवासी शाहिना खातून की शादी, दो दिसंबर 2018 को गोरखनाथ के जटेपुर उत्तरी निवासी मोहम्मद असलम से हुई थी। आरोप है कि शादी के तीन महीने बाद ही पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। सभी मिलकर शाहिना के पिता से एक लाख रुपये मांगकर लाने का दबाव बनाते थे। 

पिता की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी। एक साल बाद बेटी पैदा होने पर ससुराल वालों की प्रताड़ना बढ़ गई। पिता व रिश्तेदारों के समझाने पर वह यह सोचकर चुप रही कि सबकुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन इसी बीच 21 अप्रैल को ससुराल के लोगों ने कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटने के साथ ही केरोसीन डालकर जलाने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने जान बचाई। इसके बाद वह बेटी को लेकर मायके चली आई। 
विज्ञापन


आरोप है कि 17 मई की दोपहर में उसके पिता के मोबाइल फोन पर पति असलम ने फोन कर बात कराने को कहा। पिता के फोन देने पर उसने बात की तो गाली देने लगे। बातचीत के दौरान फोन पर ही तीन तलाक बोल दिया। गोरखनाथ पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें