फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग, सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों से पुलिस की हुई धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग, सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों से पुलिस की हुई धक्का-मुक्की
विज्ञापन

सोनूघाट/देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बैरौना गांव के पास शनिवार की शाम ट्रक की चपेट आने से बालक की मौत हो गई। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी, जिससे अफरातफरी मच गई। इसके बाद हंगामा करते हुए ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दी। बवाल को देख मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया और ट्रक में लगी आग को बुझवाया। परिजन शव पुलिस को नहीं सौंप रहे थे। इसके लिए पुलिस और ग्रामीणों में धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन

बैरौना गांव निवासी राधेश्याम राजभर का तीन वर्षीय पुत्र अनुज कुमार शाम को घर के पास खेल रहा था। गोदाम के पास खड़े ट्रक का चालक वाहन को पीछे कर रहा था। इसी दौरान अनुज चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। उधर घटना की जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। धीरे-धीरे ग्रामीणों की संख्या अधिक हो गई और हंगाम करने लगे। कुछ पल में गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी और ट्रक धू-धू कर जलने लगा। ट्रक जलते देख अफरातफरी मच गई। मौके खुखुंदू थानाध्यक्ष नवीन चौधरी, कोतवाल अनुज कुमार सिंह और मुकेश मिश्र, रामपुर कारखाना के एसओ महेंद्र चतुर्वेदी पहुंचे, जबकि ग्रामीणों ने देवरिया-बरहज मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों से नोकझोंक होने लगी। किसी तरह पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद जाम समाप्त कराया। मुख्य मार्ग पर बवाल होने के कारण करीब एक घंटे तक वाहन सवार सहमे रहे, जो जहां था, वहीं पर सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर दे रहा था, क्योंकि ग्रामीण काफी आक्रोशित थे। जबकि ट्रक में लगी आग को दमकल कर्मियों ने बुझाया। सीओ विनय यादव ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें