फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घाघरा घाट से बुढ़वल के बीच तीसरी लाइन पर कल दौड़ेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। घाघरा घाट-बुढ़वल रेलखंड के बीच बिछाई गई नई विद्युतीकृत तीसरी रेल लाइन अब नियमित यात्री ट्रेनों के संचालन के लिए तैयार है। कमिशनिंग और संरक्षा परीक्षण पूरा होने के बाद इस लाइन पर 20 अगस्त से नियमित रेल संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही इस रेलखंड पर एक ही मार्ग में तीन रेल लाइनों से ट्रेनों के संचालन की सुविधा मिल जाएगी। इससे ट्रेनों के परिचालन में सुगमता आएगी और यात्रियों को भी तेज व सुरक्षित सफर का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

120 किमी की रफ्तार से पहले ही हो चुका है सफल ट्रायल: बुढ़वल से घाघरा घाट के बीच करीब 11.77 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन का संरक्षा परीक्षण पहले ही पूरा हो चुका है। परीक्षण के दौरान सीआरएस स्पेशल ट्रेन को नई लाइन पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाया गया। परीक्षण के बाद लाइन को नियमित संचालन के लिए उपयुक्त पाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें