फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम ग्रिड के चौड़ीकरण से प्रभावित दुकानदारों की समस्याएं उठाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित हो रहे दुकानदारों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व में नगर आयुक्त से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी के पीछे से मुक्तेश्वर नाथ मंदिर की ओर जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण से प्रभावित दुकानदारों की स्थिति से नगर आयुक्त को अवगत कराया।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि इस मार्ग को 24 मीटर चौड़ा किए जाने की योजना से बड़ी संख्या में दुकानदार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने दुकानदारों के हित में सड़क की चौड़ाई 24 मीटर के बजाय 20 मीटर किए जाने की मांग की। व्यापारियों का कहना था कि सड़क की चौड़ाई कम होने से दुकानदारों को राहत मिलेगी और उनका कारोबार भी प्रभावित नहीं होगा। नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की पूरी बात सुनने के बाद आश्वासन दिया कि किसी भी दुकानदार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में महानगर महामंत्री डॉ. भोलेंद्र नारायण दुबे, राजीव पांडेय, आशीष कुमार शर्मा, धनवंत सिंह, प्रवीण मोटर्स, अनिल कुमार यादव, गोपाल अग्रवाल, पीयूष पुरी, बृजेश कुमार समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें