पीपीगंज स्टेशन पर सोमवार को भी यात्रियों की भीड़ सामान्य रही। नियमित यात्रा करने वाले ब्रजेश, रामसुंदर आदि ने बताया कि इस ट्रेन के पहले से ही पीपीगंज से चलने की जानकारी थी, इसलिए वे लोग नकहा जंगल की बजाय पीपीगंज स्टेशन पर आ गए थे।
निर्माणाधीन मानीराम ओवरब्रिज पर गर्डर लांचिंग के चलते सोमवार को जंगल नकहा से चलने वाली अधिकांश ट्रेनों को पीपीगंज स्टेशन से चलाया गया। मंगलवार को यह ट्रेनें फिर जंगल नकहा से चलेंगी।
विज्ञापन
ओवरब्रिज निर्माण के लिए सोमवार को पॉवर ब्लॉक लिया गया था। इसकी सूचना रेलवे की तरफ से पहले ही दी गई थी। सोमवार को 05470 व 05471 नकहा जंगल-नौतनवा पैसेंजर नकहा जंगल की जगह पीपीगंज से चलाई गई। वहीं 05376 और 05377 नकहा जंगल-नौतनवा अनारक्षित विशेष गाड़ी आनंदनगर से नौतनवा के बीच चली।
पीपीगंज स्टेशन पर सोमवार को भी यात्रियों की भीड़ सामान्य रही। नियमित यात्रा करने वाले ब्रजेश, रामसुंदर आदि ने बताया कि इस ट्रेन के पहले से ही पीपीगंज से चलने की जानकारी थी, इसलिए वे लोग नकहा जंगल की बजाय पीपीगंज स्टेशन पर आ गए थे। रेल कर्मियों ने बताया कि ब्लॉक केवल एक दिन के लिए ही था। मंगलवार से इस रूट की सभी ट्रेनों का संचालन अपने पूर्व निर्धारित समय से होगा।