गोरखपुर। पुरानी पेंशन बहाल करने सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को शिक्षकों ने हुंकार भरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने पंत पार्क के जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यायल पहुंचे, जहां शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक हीरालाल गोंड ने कहा कि नया शिक्षा सेवा चयन आयोग कार्यरत शिक्षकों और बेरोजगार युवाओं दोनों के हक में नहीं है। जगदीश पांडेय ठकुराई, रामप्रताप राम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रदर्शन में सृष्टिराज दुबे, अभय कुमार, जगतरान शरण, डॉ. अजय पांडेय, डॉ. दिनेश गौतम, अनिल यादव, शोभित श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। संवाद
कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के लिए बुलंद की आवाज
गोरखपुर। राजकीय आईटीआई कार्यालय चरगांवा में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार अगर सरकार चेती नहीं तो इसका खामियाजा उसे चुनाव में भुगतना पड़ेगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार हमें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है। शीघ्र ही हड़ताल की घोषणा होगी। इस अवसर राजेश सिंह, अनूप कुमार, कृष्ण मोहन गुप्ता, जितेंद्र बहादुर सिंह, रामकिशन आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
-