सीतामढ़ी से 31 जुलाई और 03 अगस्त को चलने वाली सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-बलिया-इंदारा के रास्ते चलेगी। आनंद विहार टर्मिनस से 30 जुलाई एवं 02 अगस्त को चलने वाली आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इंदारा-बलिया-छपरा के रास्ते चलेगी। नई दिल्ली से 30 जुलाई को चलने वाली नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें:
कटिहार से 30 जुलाई और 02 अगस्त को चलने वाली कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सीवान-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी। दरभंगा से 31 जुलाई और 03 अगस्त को चलने वाली दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी। बरौनी से 31 जुलाई और 03 अगस्त को चलने वाली बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी। लखनऊ जं. से 31 जुलाई को चलने वाली लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलाई जाएगी।
गोरखपुर से 31 जुलाई चलने वाली गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलेगी। जबकि अमृतसर से 30 जुलाई को चलने वाली अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलेगी।