फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से मुंबई जाने की राह हुई आसान, एलटीटी सुपरफास्ट में होंगी ये सुविधाएं

Tue, 31 Dec 2019 10:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक जाने वाली (12541) गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट में अब पांच जनरल कोच के बजाए स्लीपर और एसी के पांच कोच लगाए जाएंगे। इसके लिए वाणिज्य विभाग की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही परिचालन विभाग नए रेक से इसका संचालन शुरू कराएगा। आरक्षित कोच लगने से 400 यात्रियों को सीट मुहैया होगी जबकि पांच कोच हटाए जाने से जनरल श्रेणी के यात्रियों के लिए अंत्योदय एक्सप्रेस को सप्ताह में एक दिन की जगह तीन दिन चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन


एलटीटी एक्सप्रेस में आरक्षित श्रेणी के कोच बढ़ने से अत्याधुनिक सुविधाओं वाले लिंके हाफमैन बुश (एलएचबी) कोच लगने लगेंगे। अभी इस ट्रेन की बोगियां हाईब्रिड हैं। यानी पारंपरिक और एलएचबी कोच, दोनों ही लगाए गए हैं।

एलएचबी कोच लगने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। एलटीटी एक्सप्रेस में लगे एसी कोच में पंखे नहीं हैं। ट्रेन कुछ देर खड़ी होती है तो एसी कोच में एसी बंद हो जाता है और यात्री गरमी से परेशान हो जाते हैं। वहीं अंत्योदय एक्सप्रेस के सप्ताह में तीन दिन चलने से जनरल श्रेणी के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच
गोरखपुर की प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने गोरखपुर-सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में एक जनवरी को गोरखपुर से तथा 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में तीन जनवरी को सिकंदराबाद से शयनयान श्रेणी का एक-एक कोच लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें