फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मवेशी को बचाने में पलटा बोल्डर लदा ट्रेलर, चालक की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उनवल(गोरखपुर)। खजनी थाना क्षेत्र के महुआडाबर चौकी अंतर्गत कंदराई गांव के पास उनवल-जर्लही मार्ग पर मवेशी को बचाने के प्रयास में बोल्डर लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की वाहन के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के पड़री क्षेत्र के लक्ष्मणपुर डगमगपुर निवासी बेचन राम का बेटा सूरज कुमार (24) ट्रेलर पर बोल्डर लादकर सरकारी कार्य के लिए जर्लही पुल आया था। शाम करीब पांच बजे कंदराई गांव के पास अचानक सड़क पर एक मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक वाहन के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर महुआडाबर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष यादव पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को फोन से हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें