फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छठ पूजा पर बदला रहेगा यातायात, कई रास्तों पर प्रतिबंध, पढ़ लें पूरी जानकारी

Sun, 30 Oct 2022 08:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि 30 अक्तूबर दोपहर दो बजे से लेकर 31 अक्तूबर सुबह दस बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। एंबुलेंस, तीर्थयात्री वाहन व अन्य इमरजेंसी वाहनों को नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पूजा को देखते हुए गोरखपुर शहर के यातायात को डायवर्ट किया गया है। वहीं, कई रास्तों पर वाहनों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि 30 अक्तूबर दोपहर दो बजे से लेकर 31 अक्तूबर सुबह दस बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। एंबुलेंस, तीर्थयात्री वाहन व अन्य इमरजेंसी वाहनों को नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन


इन रास्तों पर आवागमन प्रतिबंधित
  • दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा से टीपी नगर, राती नदी पुल, रेती की ओर चार पहिया, तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
  • घोष कंपनी से रेती, नखास की ओर
  • अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर की ओर
  • नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेय हाता, घंटाघर की ओर
  • हुमायूंपुर रेलवे ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की ओर
  • अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर रोड पर
  • विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक की ओर
  • खुनीपुर से बक्शीपुर की ओर
  • घासी कटरा, मिर्जापुर से बक्शीपुर की ओर
  • लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक की ओर
  • फलमंडी से राजघाट पुल की ओर
  • जटाशंकर से अलीनगर की ओर
  • मदीना मस्जिद से शाहमारुफ की ओर
इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
  • लखनऊ, संतकबीर नगर की तरफ से सोनौली, देवरिया कुशीनगर जाने वाले वाहन नौसड़ से बाघागाड़ा, रामनगर कड़जहां होकर जाएंगे
  • वाराणसी, आजमगढ़, मऊ की तरफ से सोनौली, देवरिया, कुशीनगर जाने वाले वाहन नौसड़ से कालेसर की तरफ से जाएंगे
  • देवरिया से गोरखपुर होकर सोनौली, देवरिया, कुशीनगर जाने वाले भारी वाहन रामनगर करजहाहं से बाघागाड़ा होते हुए जाएंगे
  • फरेंदा की ओर से आने वाले भारी वाहन, रोडवेज बस बरगदवां से डायवर्ट होंगे
  • रेलवे बस स्टेशन से गोरखनाथ मंदिर की ओर से जाने वाली बसें रोडवेज से विश्वविद्यालय चौराहा, पादरीबाजार होते हुए जाएंगी
  • नौसड़ चौराहा से टीपी नगर आने वाले वाहन बाघागाड़ा, कालेसर होते हुए जाएंगे। चार पहिया वाहन आवश्यकतानुसार डायवर्ट किए जाएंगे।
  • अमर उजाला तिराहा से लखनऊ, वाराणसी जाने वाली बसें देवरिया बाईपास से रामनगर होते हुए जाएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

असुविधा हो तो इन नंबरों को करें डायल

यातायात विभाग की ओर से दो नंबर भी जारी किए गए है, जिस पर लोग असुविधा होने पर संपर्क कर सकते हैं। ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 8081208567 व ट्रैफिक कंट्रोल रूम 8081208552 है।

यहां कर सकते है वाहनों की पार्किंग
  • राजघाट पुल पार नौसड़ की तरफ छठ पूजा में आने वाले वाहनों की पार्किंग आकाश बजाज व टीवीएस शोरूम के सामने सड़क पर
  • राजघाट पुल के बैंकुठ धाम आने वाले लोगों के वाहन रामलीला मैदान बर्फखाना में खड़े होंगे
  • लालडिग्गी नेहरू पार्क में आने वाले वाहन लालडिग्गी बंधा, पेट्रांप पंप के पास खड़े होंगे
  • सूरजकुंड पोखरा छठ पूजा में आने वाले वाहन सूरज कॉलोनी रोड एवं ओवरब्रिज के नीचे
  • गोरखनाथ मंदिर छठ पूजा कार्यक्रम में आने वाले वाहन गोरखनाथ मंदिर पार्किंग में
  • महेसरा छठ पूजा में आने वाले वाहन महुआतर नवनिर्मित ओवरब्रिज के नीचे व महेसरा पुल से पहले खाली जमीन पर
  • नौका विहार छठ पूजा में आने वाले वाहन नौका विहार पार्किंग में
  • अदालत एरिया मोहद्दीपुर में छठ में आने वाले वाहन मोहद्दीपुर खाली स्थाने में
  • सहारा स्टेट के सामने रामगढ़ताल ठछ पूजा कार्यक्रम में आने वाले वाहन सहारा स्टेट मार्ग पर दोनों तरफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें