कर्मियों को अपने क्षेत्र की नहीं मिलेगी जिम्मेदारी
जिला पूर्ति अधिकारी रमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी और रोजगार सेवक अपने-अपने क्षेत्रों में कार्डों का सत्यापन नहीं करेंगे। उन्हें दूसरे क्षेत्रों में सत्यापन के लिए लगाया गया है। इसके लिए सभी 20 ब्लॉकों में कार्डधारकों की सूची भी भेज दी गई है।
यह कराएंगे राशन कार्ड निरस्त
चार पहिया वाहन, एसी, ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, आयकर दाता, असलहा, पांच केवीए का जनरेटर कार्डधारक के पास नहीं होना चाहिए। दो एकड़ से अधिक सिंचित भूमि, ग्रामीण क्षेत्रों में दो लाख और शहरी क्षेत्र में तीन लाख रुपये सालाना आय से अधिक वालों का राशन कार्ड निरस्त होगा।
जिला आपूर्ति अधिकारी रमेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राशन कार्ड का सत्यापन के लिए निर्देश मिला है। इसके लिए टीमें बना दी गई हैं। दो से तीन दिनों के अंदर टीमें कार्डों का जांच शुरू कर देंगी। इस दौरान जो भी कार्डधारक अपात्र मिलते हैं, उनका राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा। साथ ही उनसे अनाज की रिकवरी भी कराई जाएगी। अपात्रों के कार्ड निरस्त कर पात्रों के कार्ड बनाए जाएंगे।