दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के 21 मेधावियों को सोमवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में दोपहर दो बजे से राज्य सरकार की ओर से टैबलेट और 5.20 लाख का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
सीबीएसई बोर्ड से बारहवीं की परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान पाने वाली दिव्यांगी त्रिपाठी को टैबलेट के साथ एक लाख का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। अन्य टॉपरों को टैबलेट के साथ 21-21 हजार का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के मेधावियों को टैबलेट और नकद पुरस्कार प्रदान करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को उन्हें महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में पुरस्कृत किया जाएगा।
दसवीं के इन मेधावियों का होगा सम्मान...
स्वाति साहनी- जिला टॉपर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आर्यनगर उत्तरी
सचिन यादव- द्वितीय स्थान, महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज
सौरभ कुमार साहनी- द्वितीय स्थान, सेंट मेरी इंटर कॉलेज गोरखपुर
नीतू सिंह-तृतीय स्थान, सरदार बल्लभभाई पटेल गर्ल्स इंटर कॉलेज हरपुर लहुसी
सत्येंद्र कुमार-चतुर्थ स्थान, एसडीडी इंटर कॉलेज बरयापार
दिव्या दुबे- पंचम स्थान, एनई रेलवे गर्ल्स इंटर कॉलेज
जागृति चौरसिया- पंचम स्थान, जीपी मौर्या इंटर कॉलेज विजऊवा रिठुआखोर
सोनम यादव- छठवां स्थान, एलपीके इंटर कॉलेज बसडीला सरदारनगर
आलोक रंजन- छठवां स्थान, शबनम मेमोरियल इंटर कॉलेज बड़हलगंज
सौम्या यादव- छठवां स्थान, एलडीआरजे इंटर कॉलेज कहला शिवपुर
बारहवीं के इन विद्यार्थियों का होगा सम्मान
दिव्यांगी त्रिपाठी- (सीबीएसई बोर्ड)- प्रदेश में तीसरा स्थान, जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखनाथ
अभिषेक सिंह- जिला टॉपर, एनएन सिंह एसएसएस बलुआ सिहोरवा
ऋतु सिंह- द्वितीय स्थान, नेहरू इंटर कॉलेज पिपराइच
अनुपम ओझा- तृतीय स्थान, भूमिधर इंटर कॉलेज सिकरीगंज
संगम गुप्ता- तृतीय स्थान, न्यू पब्लिक कॉलिजिएट इंटर कॉलेज हरदत्तपुर
सोमनाथ गुप्ता- चतुर्थ स्थान, मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवां
आकृति मालवीय- चतुर्थ स्थान, कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज
अभय कुमार सिंह- पंचम स्थान, आरजेवाई इंटर कॉलेज भटहट
परवेज आलम- छठवां स्थान, एमएसआई इंटर कॉलेज
अनुपम सिंह- सातवां स्थान, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज गोरखपुर
वैभव पांडेय- आठवां स्थान, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज गोरखपुर