केंद्रीय सड़क परिवहन व राज्य मंत्री के कार्यक्रम के लिए यातायात मार्ग परिवर्तित किया गया। सोमवार को पैडलेगंज चौराहा से नौकायन होते हुए हनुमान मंदिर और उस ओर से नौकायन होकर आने वाले सभी वाहन अमर उजाला तिराहा होकर जाएंगे।
यहां होगी पार्किंग
- पैडलेगंज से आने वाली बसों को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के सामने खाली मैदान में
- पैडलेगंज से आने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहन बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के सड़क के चारों तरफ
- हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास से आने वाली बसें जेमिनी अपार्टमेंट के सामने सड़क पर
- हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास से आने वाले चार पहिया वाहन महंत दिग्विजयनाथ पार्किंग में
- हनुमान मंदिर की ओर से आने वाले दो पहिया वाहन नौकायन तिराहा बाइक पार्किंग में
- एनेक्सी भवन पार्किंग में वीआईपी वाहन
- भीड़ बढ़ी तो चार पहिया वाहन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पार्किंग एरिया में, चार पहिया वाहन चंपा देवी पार्क में पार्क होंगे