फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभमंगल: आज होगा शुक्र का उदय, दो महीने बाद शुरू होंगे मांगलिक कार्य

Sun, 18 Apr 2021 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

दो महीने तक अस्त रहने के बाद मेष राशि में उदित हो रहे हैं शुक्र, विवाह, मुंडन, उपनयन संस्कार सहित सभी मांगलिक कार्य 16 जुलाई तक होंगे।
विज्ञापन
शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को शुक्र ग्रह उदय हो जाएगा। इसके साथ ही मांगलिक और शुभ काम शुरू हो जाएंगे। शुक्र लगभग दो महीने पहले 16 फरवरी को मकर राशि में अस्त हो गए थे। इस दौरान शुभ और मांगलिक काम बंद थे। लेकिन, रविवार को शुक्र ग्रह के मेष राशि में उदय होने के साथ विवाह, गृह प्रवेश, मंडन, उपनयन संस्कार जैसे शुभ काम शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


उदय होने से मिलने लगेंगे इसके शुभ प्रभाव
ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के अनुसार शुक्र ग्रह के अपनी ही राशि वृषभ में उदय होने से इसके शुभ फल मिलने लगेंगे। ये ग्रह वैवाहिक जीवन, सुख और भोग विलास का कारक है। इसके उदय होने के प्रभाव से दांपत्य सुख बढ़ेगा। लोगों की सेहत संबंधी परेशानी भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


अप्रैल से जुलाई तक विवाह मुहूर्त
अप्रैल: 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30
मई : 1, 2, 3, 7, 8, 12, 13, 14, 15, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29, 30
जून : 3, 5, 11, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26
जुलाई : 1, 2, 3, 6, 12, 13, 14, 15, 16

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें