एमएमएमयूटी के प्रशासनिक भवन की टॉप फ्लोर पर कुलपति कार्यालय और प्रति कुलपति कार्यालय बनाया गया है। उसी फ्लोर पर सामने दो सौ लोगों के बैठने के लिए हॉल तैयार किया गया है। प्रथम तल पर रजिस्ट्रार कार्यालय के साथ ही सभी संकायाध्यक्षों के कार्यालय होंगे। ग्राउंड फ्लोर पर दाहिने तरफ परीक्षा विभाग और बाएं तरह वित्त विभाग होगा। बेसमेंट में पार्किंग के अलावा लिफ्ट, बिजली और फायर का कंट्रोल रूम होगा।
इसे भी पढ़ें: रेस्टोरेंट के डिप फ्रीजर में एक साथ मिला वेज और नॉनवेज, संचालक को नोटिस
पुराने में होगी फार्मेसी की पढ़ाई
अब पुराने प्रशासनिक भवन में फिलहाल फार्मेसी की पढ़ाई होगी। फार्मेसी के लिए नया भवन बन रहा है। नया भवन बन जाने के बाद वहां फार्मेसी विभाग को शिफ्ट किया जाएगा। उसके बाद विवि प्रशासन अपनी सुविधानुसार इस भवन में नए कोर्स शुरू कर सकता है।