फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: सीएम योगी ने गोरखपुर को दिया 67.89 करोड़ का तोहफा, छात्रों को बांटे टैबलेट-स्मार्टफोन

Fri, 07 Jan 2022 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएम योगी ने 50.48 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और 17.31 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम यागी ने 1000 विद्यार्थियों को टैबलेट-स्मार्टफोन भी वितरित किया। 
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर वासियों को नए साल के मौके पर शुक्रवार को 67.89 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। इनमें 50.48 करोड़ की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और 17.31 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल रहा। मुख्यमंत्री ने 1000 विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्टफोन भी वितरित किया। इनमें करीब 10 बच्चों को मुख्यमंत्री के हाथों टैबलेट-स्मार्ट फोन पाने का मौका मिला। बाकी विद्यार्थियों को विभागीय अफसर-कर्मचारी द्वारा टैबलेट-स्मार्ट फोन वितरित किया गया। लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम भरोहिया के गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ में आयोजित हुआ।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुबह पीपीगंज के बापू डिग्री कॉलेज में बने हेलीपैड पर पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से भरोहिया पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां भरोहिया विकास खंड में स्थित ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद वे गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ में आयोजित लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री योगी ने पहले गीडा में 16.29 करोड़ की लागत से प्रस्तावित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के भवन का शिलान्यास किया। इसके बाद 3.05 करोड़ की लागत से जिला सूचना कार्यालय भवन/ सूचना संकुल का लोकार्पण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अलग से भी 48.46 करोड़ की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से 67.79 करोड़ की परियोजनाओं की जिले के लोगों को सौगात दीए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

  • -परियोजना- कार्यदायी संस्था- लागत- विधानसभा क्षेत्र
  • -कसिहार-सेमरा मानिक चक संपर्क मार्ग पर राप्ती नदी के लिए चंदा घाट- राज्य सेतु निगम- 3526.32 लाख- बांसगांव
  • - जिला सूचना कार्यालय/ सूचना संकुल- लोनिवि- 305 लाख, गोरखपुर शहर
  • - रुपनारी संपर्क मार्ग- लोनिवि- 75.88 लाख- खजनी
  • - कुरौली संपर्क मार्ग- लोनिवि- 79.57 लाख- चिल्लूपार
  • -भरवलिया बुजुर्ग संपर्क मार्ग से कजाकपुर, विवेकपुरम संपर्क मार्ग- लोनिवि-70.32 लाख- ग्रामीण
  • -भरवलिया बुजुर्ग संपर्क मार्ग से पंचवटी संपर्क मार्ग- लोनिवि- 66.14 लाख- लोनिवि- ग्रामीण
  • -सहजनवां में स्थित कबीर धूनी/ गोरख तलैया का सुंदरीकरण- यूपीपीसीएल- 409.87 लाख- सहजनवां
  • - आधुनिक स्वागत केंद्र के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण-यूपीपीसीएल- 87.99 लाख- शहर
  • -जिला कारागार में 120 बंदियों के लिए बैरक-यूपीपीसीएल- 180.13 लाख- शहर
  • -राजकीय आयुर्वेदिक चिंकित्सालय नरेखास- यूपीपीसीएल- 14.25 लाख- बांसगांव
  • - राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, दईडीहा-यूपीपीसीएल- 14.09 लाख- चिल्लूपार
  • - राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, भाटपार बंकट- यूपीपीसीएल- 12.94 लाख-चिल्लूपार
  • -राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, आसौंजी- यूपीपीसीएल-14.58- खजनी
  • -जिला कारागार में 30 बंदी क्षमता की सर्किलवाल सहित महिला बैरक- यूपीपीसीएल- 92.23 लाख, शहर
  • - जिला कारागार के भीतर सीसी रोड- यूपीपीसीएल- 98.42 लाख- शहर
  • - कुल 15 परियोजनाएं, लागत 5048.73 लाख रुपये।


इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

परियोजना कार्यदायी संस्था लागत विधानसभा
गोरखनाथ मंदिर परिसर में मेला ग्राउंड स्थल का पर्यटन विकास यूपीपीसीएल 64.48 लाख शहर
सरदारनगर के बसडीला स्थित ऋषि सरोवर का सुंदरीकरण यूपीपीसीएल 21.72 लाख चौरीचौरा
सरदारनगर में स्थित बुद्ध विहार संबद्ध/ डॉ भीमराव अंबेडकर स्थल का पर्यटन विकास यूपीपीसीएल 6.41 लाख चौरीचौरा
सहजनवां स्थित मदुई शिव मंदिर स्थल का पर्यटन विकास कार्य यूपीपीसीएल 9.82 लाख सहजनवां
स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की स्थापना यूपीपीसीएल 1628.99 लाख सहजनवां

कुल पांच कार्य- लागत 1731.42 लाख

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें