फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: गोरखपुर में पड़ेगी यूपी के पहले स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की नींव, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

Fri, 07 Jan 2022 01:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गीडा में 16.50 करोड़ रुपये से इंस्टीट्यूट बनेगा। मानव संसाधन विभाग धन आवंटित कर चुका है। आज भरोहिया में मुख्यमंत्री योगी इंस्टीट्यूट का शिलान्यास करेंगे। इसका संचालन पर्यटन विभाग करेगा।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम सिटी गोरखपुर में यूपी के पहले स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएचएम) की नींव पड़ेगी। इसके लिए भारत सरकार के मानव संसाधन विकास प्रभाग ने अपनी मंजूरी देते हुए 16.50 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया है। इसमें 10 करोड़ रुपये बिल्डिंग निर्माण, 2.50 करोड़ रुपये उपकरण खरीद और चार करोड़ रुपये हॉस्टल निर्माण के लिए आवंटित किए गए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


करीब चार महीने पहले ही मानव संसाधन विकास प्रभाग के उप महानिदेशक, प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव और महाप्रबंधक पर्यटन एवं संस्कृति विभाग से जल्द इंस्टीट्यूट निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर भेजने को कह चुके हैं।  साथ ही मानव संसाधन विकास प्रभाग की तरफ से राज्य सरकार को इंडियन होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) सोसाइटी में इस इंस्टीट्यूट का पंजीकरण कराने को कहा है। एक शर्त भी रखी है कि खर्च अनुमानित लागत से अधिक होने की दशा में उसका वहन राज्य सरकार को करना पड़ेगा।

बता दें कि जुलाई में पिपराइच ब्लॉक के अगया गांव में पांच एकड़ जमीन इंस्टीट्यूट के नाम अंकित कर दी गई थी। मगर महाप्रबंधक पर्यटन विभाग ने इसे अनुपयोगी बताते हुए जिला प्रशासन को दूसरी जगह जमीन चिह्नित करने के लिए कहा है। इसपर डीएम विजय किरन आनंद ने सीईओ गीडा को गीडा क्षेत्र में ही इंस्टीट्यूट के लिए जमीन तलाशने का निर्देश दिया था। जमीन चिह्नित कर ली गई है।इस इंस्टीट्यूट का संचालन पर्यटन विभाग करेगा।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

पूरे पूर्वांचल के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

इस संस्थान में प्रवेश लेने वाले छात्रों को कम खर्च पर होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। इससे न केवल गोरखपुर, बल्कि पूरे पूर्वांचल समेत बिहार से सटे जिलों व नेपाल के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा।

स्थानीय होटलों से होगा अनुबंध

इंस्टीट्यूट में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं को पढ़ाने की व्यवस्था होगी। शहर के होटलों के साथ इस संस्थान का अनुबंध भी होगा। संस्थान में होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में डिप्लोमा से लेकर बैचलर एवं मास्टर डिग्री तक के पाठ्यक्रम संचालित होंगे। संस्थान में शिक्षकों और सभी कर्मचारियों की नियुक्ति नियमित होगी और सभी सरकारी पे रोल पर होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें