फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: पहला वोटर बनने के लिए युवा लगा रहे शर्त, शिक्षा व रोजगार को बढ़ावा देने वालों का करेंगे चुनाव

Wed, 02 Mar 2022 11:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के चल रहे प्रयासों का भी इन युवाओं पर खूब असर हो रहा है। युवाओं में अपने बूथ पर पहला मतदाता बनने की बात को लेकर शर्त लगने लगी है। युवा वर्ग का यह उत्साह काबिलेतारीफ है।
विज्ञापन
वोटर आईडी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसी साल बालिग हुए जिले के 42,036 नौजवान पहली बार अपनी सरकार चुनने को आतुर हैं। ये युवा शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर दलों और उम्मीदवारों का विश्लेषण कर रहे हैं। पहली बार वोट को लेकर इन युवाओं में इस कदर उत्साह है कि वे आपस में इस बात की भी शर्त लगा रहे हैं कि वे अपने बूथ पर पहला मतदाता बनकर इतिहास बनाएंगे।

विज्ञापन


अपने क्षेत्र में तीन मार्च को मतदान होना है। इस बार गोरखपुर जिले में 42,036 वोटर ऐसे हैं, जिनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। पहली बार मतदाता बने इन युवाओं में गजब का उत्साह है। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही इन युवाओं की राजनीति में दिलचस्पी भी बढ़ गई है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के चल रहे प्रयासों का भी इन युवाओं पर खूब असर हो रहा है। युवाओं में अपने बूथ पर पहला मतदाता बनने की बात को लेकर शर्त लगने लगी है। युवा वर्ग का यह उत्साह काबिलेतारीफ है।

 

विज्ञापन

हम बनेंगे अपने बूथ के प्रथम मतदाता

इस बार हमारा नाम भी वोटरलिस्ट में जुड़ गया है। अपनी सहेली से शर्त लगाई हूं कि सुबह सात बजे पहला वोट डालकर स्याही लगी अंगुली का फोटो भेजूंगी। शर्त जीत गई तो वह मुझे आइसक्रीम खिलाएगी। -साक्षी कुशवाहा, सूरजकुंड।

वोट डालने को लेकर बड़ी उत्सुकता है। अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार मिल गया है। शिक्षा व रोजगार की बेहतर व्यवस्था करने वाली सरकार का चुनाव करना है। मैं अपने बूथ की पहली वोटर बनूंगी। -मनी कौर, जटाशंकर।

पहली बार वोटर बनी हूं, अब बूथ पर भी पहला वोट डालने का लक्ष्य है। अपने घर के सदस्यों से इस बात पर शर्त लगी है कि कौन सबसे पहले वोट डालेगा। मुझे पहला वोट डालकर लगाई गई शर्त जीतनी है।-निधि सिंह, मेडिकल रोड।

मैं परीक्षा देने के लिए हर बार समय से पहले सेंटर पर पहुंचती हूं। वोट डालना भी परीक्षा जैसा ही है। इसलिए सुबह सात बजे से पहले बूथ पर पहुंच जाऊंगी। पूरा प्रयास रहेगा कि पहला वोट मेरा ही पड़े। -बबली, माधवपुर।

हमारे ग्रुप ने तय किया है कि सभी लोग अपने-अपने बूथ पर पहला मतदाता बनने का गौरव हासिल करेंगे। वोट देने के बाद सभी मिलकर आनंद मनाएंगे। पहला वोटर बनने का अनुभव यादगार बनाएंगे।-शिखा गुप्ता, राप्तीनगर।

पहली बार वोटर बने युवाओं का विधानसभा क्षेत्रवार विवरण

कैंपियरगंज    4225
पिपराइच    4665
गोरखपुर शहर    5976
गोरखपुर ग्रामीण    5434
सहजनवा    4589
खजनी    3749
चौरीचौरा    4256
बांसगांव    4361
चिल्लूपार    4781
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें