दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रो टीएन मिश्रा का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। उन्होंने अंतिम सांस लखनऊ में ली।
प्रो. टी एन मिश्रा देवरिया जनपद के मालीबारी (निकट भाटपार) के मूल निवासी थे। यह गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी रह चुके थे। इन्होंने मुख्य नियंता सहित विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।