फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 33 केंद्रों पर आज से 30 हजार विद्यार्थी देंगे 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। जनपद के 33 केंद्रों पर अलग-अलग तारीखों में करीब 30 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षाओं में प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
बोर्ड के कोऑर्डिनेटर डॉ. सुनीत कोहली ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में कुल 33 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। यहां कुल 30,000 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, बोर्ड की ओर से परीक्षक का भी चयन कर लिया गया है। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। हर हाल में 10 बजे तक केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी को भी केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में साथ लाएं ये सामान
अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन पारदर्शी थैली में केवल ब्लू बॉल पॉइंट पेन, फाउंटेन पेन, पेंसिल, इरेजर, स्केल, शार्पनर, ज्यामिति उपकरण, रंग, ब्रश, प्रवेश पत्र और स्कूल का पहचान पत्र लाना होगा। नियमित स्टूडेंट्स को केंद्र पर स्कूल ड्रेस पहनकर ही आना होगा। छात्र-छात्राओं को अपने प्रवेश पत्र में यह जरूर देखना है कि उस पर स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और मोहर जरूर लगे हों। इसके अभाव में उन्हें केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें