फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Crime: तीन साल के बच्चे का अपहरण, पांच लाख मांगी फिरौती; पुलिस ने दो घंटे में सकुशल बरामद किया बच्चा

Thu, 26 Dec 2024 10:46 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

पुलिस ने मामले की जानकारी के बाद नाकाबंदी कर दी और रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित की पहचान गोंडा के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र के अहियाचेत निवासी सुरेश यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ताल इलाके के नौकायन पर चाय स्टॉल लगाने वाली महिला के तीन वर्ष के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। परिजन उसकी तलाश में थे, इसी बीच पांच लाख रुपये की फिरौती का फोन भी आ गया। पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी और आरोपित को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ थाना क्षेत्र नौकायन चौकी के पास ही उरुवा, धुरियापार के मूल निवासी राजेंद्र गौड़ की पत्नी साधना रामगढ़ताल इलाके के चिल्मापुर में किराये के कमरे में रहती है और नौकायन पर दुकान लगाती है। बुधवार की शाम में तीन वर्ष का बच्चा अचानक लापता हो गया। साधना बच्चे की तलाश करने लगी। इसी बीच एक फोन आया और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। बताया गया कि अगर रुपया नहीं मिला तो बच्चे को भूल जाओ।

इसके बाद मां परेशान हो गई, तभी एक और फोन आया और कहा कि पांच लाख दो नहीं तो तुम्हारे बेटे की अब हत्या कर दूंगा। साधना ने इसकी सूचना तत्काल चौकी नौकायन पर दी। इसके बाद पुलिस ने आला अफसरों को घटना की जानकारी दी और तीन टीमें तत्काल गठित कर दी गई। पुलिस ने नाकाबंदी कर दी और रेलवे स्टेशन के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान गोंडा के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र के अहियाचेत निवासी सुरेश यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन


बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही तत्काल तीन टीमें गठित कर दी गई। शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया। आरोपित रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बच्चे को मां को सौंप दिया गया है। -अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें