फीस लैप्स होने पर पासपोर्ट बनाने के लिए हर किसी को दोबारा पूरी प्रक्रिया के साथ फीस जमा करनी पड़ती थी। तीन बार के अप्वाइंटमेंट प्रक्रिया के खत्म होने पर लोगों को राहत मिलेगी। कागजातों की कमी पर पासपोर्ट विभाग आवेदन करने वाले से लिखित में लेकर इसे होल्ड कर देगा।
आवेदन फीस पर एक नजर
सामान्य पासपोर्ट के लिए 1500, तत्काल के लिए 3500 और 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए एक हजार रुपए फीस लगती है। अगर 18 साल से कम उम्र के लोगों को तत्काल कोटे में आवेदन करना हुआ तो उन्हें इसके लिए अतिरिक्त आवेदन शुल्क 2 हजार रुपये जमा करना पड़ता है। पासपोर्ट सत्यापन में भी अगर तत्काल कोटा लेना है तो इसके लिए भी दो हजार रुपये शुल्क जमा करना होगा।