फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के इन इलाकों में डूबने से तीन युवकों की हुई मौत

Mon, 10 Aug 2020 10:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के सहजनवां और पीपीगंज इलाके में रविवार को पानी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। पीपीगंज इलाके के दोनों युवकों ने मेडिकल कॉलेज में देर शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पाली प्रतिनिधि के मुताबिक, पीपीगंज इलाके के राजाबारी-जसवल निवासी अमीरात अली (30) रविवार को दोपहर में दोस्त कमरुद्दीन के साथ बाइक से सहजनवां जा रहा था। भक्सा गांव के पास रास्ते पर बाढ़ का पानी था।

अमीरात अली सड़क पर पानी को बाइक से पार कर रहा था कि तभी बाइक फिसल गई और वह सड़क के किनारे गड्ढे में डूब गया। तीन घंटे के प्रयास के बाद में ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, तब तक अमीरात अली की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


उधर, डोहरिया प्रतिनिधि के अनुसार पीपीगंज इलाके के ही जंगल कौड़िया, टोला भवनबारी निवासी विश्वनाथ साहनी के पुत्र बेचू साहनी (22) गांव के पास बरसाती पानी में दिन में स्नान करने गया था। गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। आसपास के लोगों ने बाहर निकाला। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां देर शाम उसकी मौत हो गई।

इसी प्रकार जंगल कौड़िया के ही बनौली टोला निवासी बेचू बेलदार का पुत्र सुरेश बेलदार (23) गांव के पास तालाब में स्नान करते समय डूबने लगा। ग्रामीणों ने किसी तरह से बाहर निकाला। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां देर शाम उसने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें