फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या कर फेंका गया था शव, अब मोबाइल फोन के कॉल डिटेल की मदद से जांच में जुटी पुलिस

Mon, 10 Aug 2020 10:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • गोला इलाके के हरपुर गांव में छात्र दीपराज की हत्या का मामला
  • गांव की सगी बहनों समेत 12 लोगों से की जा रही पूछताछ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोला इलाके के हरपुर गांव में छात्र दीपराज की हत्या के मामले में पुलिस दीपराज के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल की मदद से जांच में जुटी है। इसके अलावा पुलिस गांव की ही दो सगी बहनों समेत 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने दीपराज के घरवालों से भी जानकारी जुटाई है। उधर, घटना के बाद से ही पड़ोस के गांव का एक युवक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, हरपुर गांव निवासी नौवीं के छात्र दीपराज (14) की हत्या कर फेंका गया शव बीते शनिवार को मिला था। पिता चुन्नी लाल ने बताया कि शुक्रवार की रात किसी का फोन आया तो दीपराज घर से चला गया।
विज्ञापन


वह अपना मोबाइल फोन भी साथ ले गया था। घरवालों ने समझा कि वह दूसरी मकान पर गया है। सुबह उसका शव हरपुर के नयकान टोला में पोखरे के किनारे मिला। उसके गर्दन, सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। हाथ और पैर भी बांधा गया था।

पिता की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रेम-प्रसंग और कुछ दिन पहले कुछ युवकों से हुए विवाद को केंद्र में रख कर घटना की जांच कर रही है। पुलिस दीपराज के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल की भी पड़ताल कर रही है। घटना के बाद से ही उसका मोबाइल फोन भी गायब है।

पुलिस संदेह के आधार पर गांव की दो सगी बहनों समेत 10-12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से ही पड़ोस के गांव का एक युवक फरार है। पुलिस ने उसके माता-पिता से भी पूछताछ की है। गोला थानाध्यक्ष हेमेंद्र पांडेय का कहना है कि हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग समेत अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें