फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में घर आना हुआ आसान, चलेंगी तीन और पूजा स्पेशल ट्रेनें

Thu, 05 Nov 2020 08:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ट्रेन। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
त्योहार में तीन और पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाने की हरी झंडी रेलवे बोर्ड ने दे दी है। ये ट्रेनें सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस, सहरसा-अमृतसर, दरभंगा-अमृतसर के लिए चलेंगी। इन ट्रेनों सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे।
विज्ञापन


सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 11 से
05529 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्पेशल 11 से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को सहरसा से दोपहर 2.30 बजे चलेगी और बरौनी, मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज दूसरे दिन कप्तानगंज, गोरखपुर से देर रात 2.40 बजे छूटकर, गोंडा, सीतापुर, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद के रास्ते आनंद विहार टर्मिनस शाम 6.25 बजे पहंचेगी। वापसी यात्रा में 05530 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा साप्ताहिक पूजा स्पेशल 12 से 26 नवंबर तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को आनंद विहार टर्मिनस से रात 11.45 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से दोपहर 2.30 बजे छूटकर सहरसा 3.05 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 16 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

दरभंगा-अमृतसर दैनिक पूजा स्पेशल 10 से
05211 दरभंगा-अमृतसर दैनिक पूजा स्पेशल ट्रेन 10 से 30 नवंबर तक प्रतिदिन दरभंगा से शाम 5.10 बजे चलकर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सगौली, नरकटियागंज, घुघली, कप्तानगंज, पिपराइच, गोरखपुर से देर रात 3.55 बजे, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, तीसरे दिन जालंधर सिटी, अमृतसर देर रात 1.50 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05212 अमृतसर-दरभंगा दैनिक पूजा स्पेशल 12 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रतिदिन अमृतसर से शाम 7.05 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से शाम 4.15 बजे छूटकर दरभगा देर रात 3.00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 22 एवं एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


सहरसा-अमृतसर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 15 से
05531 सहरसा-अमृतसर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 15 से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को सहरसा से देर रात 3.15 बजे चलकर समस्तीपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, गोरखपुर से दोपहर 2.40 बजे छूटकर दूसरे दिन बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, चंडीगढ़, लुधियाना होकर अमृतसर दोपहर 2.45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05532 अमृतसर-सहरसा साप्ताहिक पूजा स्पेशल 16 से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को अमृतसर से शाम 5.50 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से शाम 5.45 बजे छूटकर तीसरे दिन सहरसा देर रात 3.55 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 16 एवं जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें