पूर्व में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से जारी अंतिम तिथि 30 सितंबर को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। व्यक्तिगत डीमैट खाताधारक और म्यूचुअल फंड (एमएफ) में अपने उत्तराधिकारी (नॉमिनी) को नामित करने के लिए तीन माह की अतिरिक्त मोहलत मिल गई है। म्यूचुअल फंड सलाहकार राकेश कुमार मिश्रा, अनिरुद्ध गुप्ता, गिरीश राय, विजय जायसवाल आदि ने बताया कि इससे निवेशकों को बड़ी राहत मिली है।
इसे भी पढ़ें: विकास की अधूरी खुशी: आधी फोरलेन सड़क बनाकर भूल गए अफसर, अब रोजाना जाम से जूझ रहे शहरवासी
गोरखपुर लीड बैंक मैनेजर मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि नॉमिनी जुड़वाने की तिथि बढ़ाने की जानकारी मिली है। तीन माह का अतिरिक्त समय मिलने से लोग आसानी से नॉमिनी जुड़वा सकेंगे।