एसपी सिटी ने बताया कि त्रिनेत्र अभियान के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की पहचान हुई है। तीनों ने 17 अगस्त को आम बाजार अस्पताल के पास से, 18 अगस्त को शताब्दीपुरम तिराहा और पादरी बाजार के नारायणपुरम कॉलोनी में, 19 अगस्त को संगम चौराहा और 20 अगस्त को फातिमा अस्पताल के पास नर्स से मोबाइल फोन लूटा था।
पुलिस इन सभी मामलों में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। कई जगहों पर लगे कैमरों की मदद से तीनों की पहचान कर ली गई थी। शाहपुर इंस्पेक्टर शशिभूषण राय के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से बदमाशों के पादरी बाजार के पास ईस्टर्नपुर के पास होने की सूचना मिली।
इसे भी पढ़ें: चंद्रयान-3 की साफ्ट लैंडिंग से पहले गोरखपुर में जश्न, रवि किशन बोले- गर्व की बात है
मौके पर पहुंच कर पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट की घटना में शामिल बाइक व स्कूटी बरामद कर उनके निशानदेही पर लूट के छह मोबाइल भी बरामद कर लिया। बदमाशों ने लूट की एक मोबाइल को बेच दिया था।
आरोपी विशाल के पिता शहर में ऑटो चलाते हैं। वह परिवार के साथ पादरी बाजार में एक टीनशेड का कमरा लेकर परिवार के साथ रहते हैं। लूट की घटना में शामिल बाइक व स्कूटी विशाल के रिश्तेदार की है।