फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ करोबारी संग ठगी: बोला- मत मारी गई थी, परिचित पर भरोसा करके फंसा; अब हो गया कर्जदार

Wed, 23 Aug 2023 12:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्या कहूं, मेरी मत मारी गई थी। बैंक के एक परिचित कर्मचारी के भरोसे में आ गया। उन्होंने पहले भी मदद की थी। इसलिए भरोसा कर बैठा। मन में कुछ लालच भी था कि अच्छा मुनाफा मिल रहा है। दुकान खोलने के लिए पहले से ही बैंक का कर्ज था। अब सोने के सिक्के के लालच में इधर-उधर से जुटाए 12 लाख रुपये भी डूब गए। पहले से ही कर्जदार था, अब और चढ़ गया।

विज्ञापन


जालसाजों से 12 लाख रुपये की ठगी का शिकार हुए सराफ संतोष कुमार अब अपनी गलती पर पछतावा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ उधार और बैंक से चार लाख रुपये लोन लेकर वर्ष 2016 में शाहपुर में दुकान खोली थी। उनके एक जानने वाले बैंक कर्मी ने बताया कि उनके परिचित के पास सोने का सिक्का है। उन्हें इस समय रुपयों की जरूरत है तो उनकी बातों में आ गया। एक सिक्का लेने के बाद उन्होंने उसे हिंदी बाजार में ले जाकर बेचा था तो थोड़ा मुनाफा मिला। फिर बैंक और दूसरे जगहों से रुपयों का इंतजाम किया और कुछ सोने का इंतजाम कर उसे बेचा।

इसे भी पढ़ें: नौसड़-पैडलेगंज हाइवे: सिक्सलेन से विकास की खुशियां अभी दूर, फिलहाल बारिश की किच-किच झेलिए
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 12 लाख रुपये बड़ी मुश्किल से इकट्ठा किया और फिर लेकर उनवल चला गया। ठगों ने एक हाथ से रुपयों से भरा बैग देने को कहा और दूसरे हाथ से सोने के सिक्कों से भरा बैग दिया। बैग लेने के बाद लगा कि मुनाफा कमाकर पुराने कर्ज चुका दूंगा, लेकिन ठगी का अहसास तब हुआ तब रास्ते में सिक्के रगड़ कर देखा तो वह नकली निकला। इसके बाद तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। अपने परिचित बैंक कर्मचारी से भी संपर्क किया, लेकिन नहीं हो पाया।

विज्ञापन

सोना हो या लॉटरी, लालच में पड़े तो गंवा देंगे जमा-पूंजी

सोना, लॉटरी या फिर गेम पर टास्क पूरा करने का लालच। जालसाज तरह-तरह से अपने जाल में लोगों को फंसा रहे हैं। ऐसे में अगर सतर्क नहीं हुए तो आपकी जमा-पूंजी जानी तय है। इन सबके पीछे सबसे बड़ी वजह है लालच। जालसाजी का शिकार होने वाला हर शख्स कहीं न कहीं लालच में आ जाता है और फिर जालसाज इसी का फायदा उठाकर लाखों ऐंठ लेते हैं।

इसे भी पढ़ें: चंद्रयान-3 की साफ्ट लैंडिंग से पहले गोरखपुर में जश्न, रवि किशन बोले- गर्व की बात है

ताजा मामला सराफ के साथ ठगी का है। मुनाफा कमाने की लालच में उसे 12 लाख की चपत लग गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है और बताया जा रहा है कि उनके बेहद करीब पहुंच चुकी है। दरअसल, जालसाज पहले तो लोगों को बातचीत में उलझा देते हैं। फिर व लालच देते हैं। आप लालच में आ गए तो फिर ठगों का पैंतरा कामयाब हो जाता है। शाहपुर इलाके के रहने वाले स्वर्ण व्यापारी संतोष कुमार वर्मा के साथ भी ऐसा हुआ। वह खुद सोना के जानकार हैं, लेकिन बातों और रिश्तों में ठगों ने उन्हें ऐसा उलझाया कि 12 लाख रुपये की चपत लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें