राजधानी मंगलपुर गांव में विजय जायसवाल का मकान है। वह किराये पर गाड़ी चलवाते हैं और कुछ दिन पहले ही अपनी एक जीप बेचकर रुपया घर में ही रखे थे। घर का पिछला हिस्सा अभी बना रही है। बृहस्पतिवार की रात चोर पीछे के रास्ते घर में घुस गए। घर के अंदर से गहने रखे बॉक्स चोर उठा ले गए और नकदी भी चोरी कर लिए।
गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के राजधानी मंगलपुर गांव में विजय जायसवाल के मकान में पीछे से घुसे चोर तीन लाख रुपये नकद व दस लाख कीमत के जेवरात उठा ले गए। घर से कुछ दूरी पर बागीचे में टूटे हुए बॉक्स मिले हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राजधानी मंगलपुर गांव में विजय जायसवाल का मकान है। वह किराये पर गाड़ी चलवाते हैं और कुछ दिन पहले ही अपनी एक जीप बेचकर रुपया घर में ही रखे थे। घर का पिछला हिस्सा अभी बना रही है। बृहस्पतिवार की रात चोर पीछे के रास्ते घर में घुस गए।
घर के अंदर से गहने रखे बॉक्स चोर उठा ले गए और नकदी भी चोरी कर लिए। बक्सों के पास कपड़े बिखरे हुए मिले हैं। विजय जायसवाल ने बताया कि चोरी हुए गहनों में उनकी दो बहनों सोनी और रिंकू जायसवाल के जेवरात भी शामिल हैं। घर के पीछे लाठी डंडे मिले हैं।
विज्ञापन
इसी रात बड़ी राजी गांव निवासी राहुल पासवान के घर के पीछे दीवार में चोरों ने नकब लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। राहुल ने बताया कि चोर लाठी, डंडे और सब्बल लिए थे। हम लोगों के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गए।