फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Road Accident: गोरखपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत

Fri, 17 Jun 2022 01:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना खोराबार, झंगहा और चौरीचौरा इलाके में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना खोराबार, झंगहा और चौरीचौरा इलाके में हुई है।

विज्ञापन


 कुसम्ही प्रतिनिधि के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के भैंसहां तिराहे पर बृहस्पतिवार सुबह ऑटो और पिकअप में भिंड़त हो गई। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान झंगहा के मोतीराम अड्डा निवासी मिश्री लाल कनौजिया (40) के रूप में हुई। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया।

चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक, चौरी गांव के मझना नाला पुल के पास बुधवार देर रात कार की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, बाइक पर ही सवार दो युवक घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जनपद के कसया कोतवाली निवासी आशीष शर्मा (22) देवरिया से चौरीचौरा की ओर से अपने मित्र विपिन शर्मा व एक अन्य साथ बाइक से आ रहे थे। रात में मझना नाले पुल पर पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पुल के पास गड्ढे में गिर गई। हादसे में आशीष शर्मा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


झंगहा प्रतिनिधि के मुताबिक, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आद्या प्रसाद मौर्या (46) की मौत हो गई। हादसे में घायल आद्या को परिजन लेकर निजी अस्पताल भी गए थे, जहां इलाज के कुछ देर बाद मौत हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें