फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट: गोरखपुर में सड़क से लेकर आसमान तक से होगी निगरानी, ड्रोन उड़ाकर परखी जा रही सुरक्षा

Fri, 17 Jun 2022 09:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसएसपी ने बताया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल, एलआईयू, ट्रैफिक पुलिस व पीएसी के जवानों की तैनाती की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, जो भी व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट, भ्रामक व अफवाह पोस्ट करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा और डीएम कृष्णा करुणेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती है। ड्रोन की मदद से आसमान से तो सड़कों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। बृहस्पतिवार को पीस कमेटी की बैठक के बाद सड़कों पर निकले एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने लोगों से बातचीत कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन


डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। उधर, ड्रोन की मदद से गोरखनाथ इलाके में भी एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने सुरक्षा परखी है। शहर में जिनके भी छत पर ईंट-पत्थर मिले हैं, सभी को पुलिस पाबंद करने के साथ ही चेतावनी दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में शांति-व्यवस्था के मद्देनजर मॉक, बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। बलवा ड्रिल में एंटी राइट गन, अश्रु गैस गन आदि दंगा नियंत्रण उपकरणों को चलाकर अभ्यास किया गया। एसएसपी ने बताया कि कानून के दायरे में विधि अनुसार ही इस प्रक्रिया को प्रयोग में लाया जाए।
विज्ञापन


कहा, जितने भी दंगा नियंत्रण के उपकरण हैं, उन्हें चेक करके तैयार रखें, ताकि जब इसकी आवश्यकता हो तो बिना दंगा नियंत्रण उपकरण के कोई भी भीड़ में ना जाए। एनेक्सी भवन में पीस कमेटी के साथ डीएम और एसएसपी ने बैठक की। इस दौरान प्रतिभाग करने वाले संभ्रांत व्यक्तियों से मिले सुझाव पर भी कार्रवाई करने का अफसरों ने आश्वासन दिया।

मस्जिद और संवेदनशील स्थानों पर रहेगी फोर्स

सभी थाना प्रभारियों को स्वविवेक से नमाज शांतिपूर्ण अदा कराने का निर्देश दिया गया। एसएसपी ने बताया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल, एलआईयू, ट्रैफिक पुलिस व पीएसी के जवानों की तैनाती की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, जो भी व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट, भ्रामक व अफवाह पोस्ट करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें