फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हादसा: सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्राली में डीसीएम ने मारी टक्कर, तीन की मौत

Fri, 22 Dec 2023 10:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। केस दर्ज हो गया है। गाड़ियों को हाइवे से हटा कर आवागमन संचालित किया जा रहा है। वही पुलिस ने डंफर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
गोरखपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में सहजनवां क्षेत्र के रहीमाबाद सरैया के पास हाइवे पर बृहस्पतिवार सुबह सरिया लदी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से डंफर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना होने पर फोरलेन पर गाड़ियों के आवागमन से जाम हो गया था। गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। क्रेन की मदद से पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हटाया, जिसके बाद आवागमन शुरू कराया जा सका।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गीडा सेक्टर -23 स्थित सरिया फैक्ट्रियों से हर रोज गाड़ियां निकलती हैं। बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे के करीब फैक्टरी से सरिया लाद कर सहजनवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर- दो गाहासाड़ निवासी 55 वर्षीय चालक सुभाष ट्रैक्टर ट्राली लेकर मगहर के तरफ जाने के लिए निकले थे। अभी वह फोरलेन के रहीमाबाद सरैया पर पहुंचे ही थे कि मिट्टी लदी डंफर से पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्राली पर सवार लोग घायल हो गए जबकि, मौके पर बसिया निवासी राजदेव (32) पुत्र जोखू की मौके पर मौत हो गई। वहीं आसपास के लोगों की मदद से पुलिस घायलों को निकालकर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां ट्रैक्टर चालक सुभाष का सीएचसी सहजनवां पर मौत हो गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने मजाकिया अंदाज में मोमोज वाले से पूछा, क्या सांसद ने किया पेमेंट? लगे हंसी के ठहाके

विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल पिंटू (35) पुत्र तपसी निवासी गाहासाड़ को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान डंफर चालक भी उसी में फंस गया, जिसे लोगों ने बाहर निकाला लेकिन मौका मिलते ही भीड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गया है। दुर्घटना के समय फोरलेन पर गाड़ियों के आवागमन से जाम हो गया था।

एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। केस दर्ज हो गया है। गाड़ियों को हाइवे से हटा कर आवागमन संचालित किया जा रहा है। वही पुलिस ने डंफर को कब्जे में ले लिया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें