फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चार जनवरी से चलेंगी तीन इंटरसिटी, जानिए इनका शेड्यूल

Tue, 29 Dec 2020 09:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : PTI
विज्ञापन
गोरखपुर से लखनऊ, मंडुआडीह और गोरखपुर होकर छपरा से नौतनवां के बीच चलने वाली इंटरसिटी चार जनवरी से चलेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन मंगलवार से इंटरसिटी ट्रेनों को स्पेशल के रूप में अगले आदेश तक चलाने की घोषणा की है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इन ट्रेनों में भी आरक्षित कोच ही लगाए जाएंगे। कंफर्म टिकटों पर ही यात्रा की अनुमति होगी। कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


इंटरसिटी ट्रेनों की नई समय सारिणी
  • 05104 मंडुवाडीह- गोरखपुर दैनिक स्पेशल 04 जनवरी से रोजाना सुबह 05.25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन वाराणसी सिटी, मऊ, भटनी, देवरिया के रास्ते सुबह 11.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • 05103 गोरखपुर- मंडुवाडीह स्पेशल 04 जनवरी से रोजाना शाम 4.20 बजे से रवाना होगी। यह ट्रेन देवरिया, भटनी, मऊ, वाराणसी सिटी के रास्ते रात 10 बजे मंडुआडीह पहुंचेगी।
  • 02531 गोरखपुर- लखनऊ जंक्शन स्पेशल 04 जनवरी से रोजाना सुबह 05.45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सहजनवां, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी और बादशाहनगर के रास्ते 11.10 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
  • 02532 लखनऊ जंक्शन- गोरखपुर स्पेशल 04 जनवरी से रोजाना शाम 04.05 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद और सहजनवां के रास्ते रात 9.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • 05105 छपरा- नौतनवा स्पेशल 04 जनवरी से रोजाना (रविवार को छोड़कर) सुबह 06.00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सिवान, मैरवा, भाटपार, भटनी, देवरिया के रास्ते 10.05 बजे गोरखपुर से छूटकर आनंदनगर होते हुए दोपहर 12.25 बजे नौतनवा पहुंचेगी।
  • 05106 नौतनवा- छपरा स्पेशल 04 जनवरी से रोजाना (रविवार को छोड़कर) दोपहर बाद 3.00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन आनंदनगर के रास्ते गोरखपुर से शाम 5.20 बजे छूटकर देवरिया, भटनी, भाटपार, मैरवा होते हुए रात 9.40 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें