फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात जा रही बोलेरो गन्ना लदी ट्रॉली से टकराई, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरात जा रही बोलेरो गन्ना लदी ट्रॉली से टकराई, तीन गंभीर
विज्ञापन

- गोरखपुर के झंगहा से कप्तानगंज के एक गांव में जा रही थी बरात
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। मंगलवार की देर शाम को हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर बरातियों से भरी बोलेरो गन्ना लदी ट्राली से टकरा गई। बोलेरो में बैठे बराती घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से हाटा सीएचसी पहुंचाया गया। तीन घायलों की गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के राघव पट्टी गांव से बरात कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चौमुखा जा रही थी। बरात में शामिल बोलेरो मंगलवार की देर शाम को हाटा कप्तानगंज मार्ग पर गन्ना लदी ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखचे उड़ गए। इस घटना में बोलेरो में सवार राघव पट्टी गांव के सदानंद यादव (21), अजय यादव (30), नीरज यादव (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों को साइड का यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें