फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: घर के बंटवारे के लिए भिड़े दो भाई, मारपीट में तीन जख्मी

Mon, 21 Jun 2021 04:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

घर के बंटवारे को लेकर दो भाईयों में मारपीट हो गया। मारपीट में दो महिलाओं समेत तीन लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खैरी उर्फ झुंगहवां गांव के टोला तिरछहवा में सोमवार को घर के बंटवारे को लेकर दो भाईयों में मारपीट हो गया। मारपीट में दो महिलाओं समेत तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिले तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


परसा क्षेत्र के खैरी उर्फ झुंगहवां ग्रामसभा के तिरछहवा टोले के निवासी शौकत अली के तीन पुत्रों बैतुल्लाह, सफीकुल्लाह व अतीउल्लाह में घर के बंटवारे के लिए तीन दिन पूर्व पंचायत हुई थी। पंचायत में तय हुआ कि बैतुल्लाह पुराने घर की जगह मुआवजा लेकर 20 जून को पुराना घर खाली कर देंगे।

पंचायत के निर्माण के अनुरूप बैतुल्लाह ने पुराने घर के सामने ही नया घर बनवाना शुरू कर दिया और सोमवार को पुराने घर से अपना सामान निकालने लगा। इसी बीच महिलाओं में कहासुनी होने लगा। मामला मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन


मारपीट में बैतुल्लाह के सिर व नाक में चोट आई, जबकि दूसरे पक्ष के आमिना व तहिरुन्निशा पत्नी सफीकुल्लाह भी घायल हो गए। ग्रामीणों ने डायल-112 व ढेबरुआ पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ढेबरुआ पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी बढनी भेजा। दोनों पक्षों की ओर से मिले तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज दिनेशचंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल मुआयना करवाकर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें