फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: लापरवाही पर दो दरोगा सहित तीन निलंबित, विभागीय जांच के भी दिए आदेश

Mon, 04 Dec 2023 03:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि शिकायत आने पर जांच का आदेश दिया गया था। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसुनवाई और विवेचना में लापरवाही का मामला सामने आने पर एसएसपी ने दो दरोगा व एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एसएसपी ने सहजनवां में तैनात दरोगा संतोष कुमार सिंह, गुलरिहा में विजय शंकर यादव व सिपाही अक्षय लाल भारती को निलंबित किया है। संतोष पर आरोप है कि दो पक्षाें में मारपीट के मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद सीओ से एसएसपी ने रिपोर्ट मांगी थी। सीओ की जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई।

इसी तरह गुलरिहा विजय शंकर यादव व सिपाही अक्षय लाल भारती को आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही व शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। दोनों एक जांच को लटकाए हुए थे, जिसका संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि शिकायत आने पर जांच का आदेश दिया गया था। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें