- 04 जुलाई : कोतवाली इलाके के अलीनगर चरन लाल चौक के पास रिटायर्ड दरोगा पुत्र रोहित सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- 05 जुलाई : राजघाट के अमरुतानी में गुलरिहा के हरिओम की गला कसकर हत्या की गई।
- 06 जुलाई : गुलरिहा इलाके के शिवपुर शहबाजगंज में सुभाष की पीटकर हत्या की गई।
एक साल पहले हुई होती कार्रवाई तो शायद बच जाती सुभाष की जान
गुलरिहा में शिवपुर शाहबाजगंज में सुभाष की पीटकर हत्या में पुलिस की नाकामी भी सामने आई है। परिजनों की माने तो एक साल पहले भी आरोपियों ने सुभाष के एक भाई की पिटाई कर दी थी और वह कोमा में चला गया था, लेकिन तब भी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करने की जगह मामले को रफा दफा करा दिया था। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस ने उस मामले में कार्रवाई की होती तो शायद आरोपियों का मनोबल इतना नहीं बढ़ता और सुभाष की हत्या करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।
गुलरिहा थाने की दूरी से परेशान हैं शिवपुर शहबाजगंज के लोग
गुलरिया थाने की भौगोलिक स्थिति की बात की जाए तो शिवपुर शहबाजगंज के चारों तरफ शाहपुर थाना क्षेत्र लगता है। लेकिन बीच में शिवपुर शहबाजगंज गुलरिहा थाना क्षेत्र में आता है, जिसकी दूरी लगभग सात किलोमीटर है। वहीं शाहपुर थाने की दूरी महज दो और पादरी बाजार पुलिस चौकी की दूरी आधा किलोमीटर है। कोई भी घटना होने पर लोगों को काफी चक्कर लगाना पड़ता है। पुलिस की चौपाल में लोग थाना क्षेत्र बदलने की मांग भी कर चुके हैं।