फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गांव के बगीचे में खेलने गईं तीन बच्चियां लापता, तलाश में जुटी पुलिस फोर्स

Wed, 02 Jun 2021 09:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

एसएसपी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, आसपास के पोखरों में तलाश, सुबह दस बजे खेलने के लिए साथ में गई थीं।
विज्ञापन
बच्चियों का पता लगाने के लिए आम लोगों से भी सहयोग मांगा गया है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खजनी इलाके के रुद्रपुर गांव से तीन बच्चियां रहस्यमय हाल में बुधवार सुबह लापता हो गईं। दोपहर 12 बजे तक बच्चियों के घर नहीं लौटने पर उनके परिजनों ने काफी तलाश की। लेकिन कहीं पर भी उनका पता नहीं लगा।

विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। गांव में पोखरों की भी तलाश की जा रही है। एसएसपी ने बच्चियों के बारे में जानकारी देने वालों को इनाम देने की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर गांव के दुर्गेश की सात साल की बच्ची शिवानी, वासुदेव की दस वर्षीय बेटी रोशनी और दुर्विजय की पांच साल की बच्ची नैंसी एक साथ ही बुधवार की सुबह दस बजे गांव के बगीचे में खेलने के लिए गईं थीं। 12 बजे दोपहर तक वापस नहीं आईं। इसपर घरवालों ने काफी तलाश की। शाम में चार बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर खजनी पुलिस तलाश में जुट गई और फिर अफसरों को इसकी जानकारी दी गई। अफसरों को जानकारी हुई तो खुद एसएसपी बुधवार की रात में गांव में पहुंच गए। पुलिस ने अनहोनी की आशंका पर गांव के आसपास के पोखरों में गोताखोर की मदद से तलाश कराई है लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका है।

एसएसपी बोलें देंगे इनाम, इस नंबर पर सूचना दें...
बच्चियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग मांगा है। एसएसपी ने कहा कि बच्चियों की सूचना देने वालों को उचित इनाम दिया जाएगा। इस संबंध में खजनी थानेदार को 9454403515, सीओ खजनी को 9454401415 व मीडिया सेल 7839865830 पर भी सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें