- पाली ब्लॉक के पाली-डोहरिया मार्ग पर राप्ती नदी के सुगहा घाट पर पुल बनाया जाएगा। 3640.29 लाख रुपये का प्रस्ताव मुख्य अभियंता सेतु निगम की ओर से प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन को वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
- सिहोरवा-कौड़ीराम मार्ग पर राप्ती नदी के सिहोरवा घाट पर पुल बनाया जाएगा। 4279.47 लाख रुपये का प्रस्ताव प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
- पिपरौली ब्लॉक के बलुईगाढ़ा एवं विकास खंड खोराबार के ग्रामपंचायत मिर्जापुर के मध्य राप्ती नदी पर पुल बनाया जाएगा। 4,160.93 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। पत्रावली प्रमुख सचिव लोक निर्माण के पास स्वीकृति के लिए गई है।
चिलुआताल पर बनेगा एक पुल
विकास खंड भटहट में चिलुआताल के फैलहवा घाट पर पुल बनाया जाएगा। 4105.24 लाख रुपये का प्रस्ताव मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग को भेजा गया है। यह पुल खाद कारखाने के पास है।
परियोजना प्रबंधक ब्रिज कारपोरेशन एके सिंह ने बताया कि सेतु निगम की ओर से 11 पुलों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जो पुल बनाए जाने हैं, उनमें कई नदियों पर बनाए जाने हैं। शहर में फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाना है। रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाना है। बहुत से प्रस्ताव अंतिम दौर में हैं। कई की फाइलें लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता के यहां गईं हैं, उम्मीद है कि जल्द स्वीकृति मिल जाएगी।