फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, कई दिनों से थी तलाश

Sun, 24 Sep 2023 01:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

29 अगस्त को पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास बुजुर्ग के साथ घटना हुई थी। पुलिस जांच के आधार पर सचिता और सागर साहनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटी गई चेन बरामद की गई। इसी तरह दो अगस्त नौका विहार के पास महिला से चेन लूट हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल पुलिस ने ताबड़तोड़ लूट करने वाले चार बदमाशों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूट के चेन को सस्ते दाम पर खरीदने वाले महराजगंज के एक व्यापारी को भी आरोपी बनाया है। आरोपियों के पास से सोने की दो चेन और बेचकर मिले 55 सौ रुपये बरामद किए गए। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान चिलुआताल के महला दहला निवासी सचिता निषाद, सागर साहनी, महराजगंज के कोतवाली इलाके के चिउरहा निवासी पुल्लू और सराफा व्यापारी व घुघली निवासी शुभम वर्मा के रूप में हुई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों ने 21 सितंबर को बड़हलगंज के बेलसड़ा की मूल निवासी सत्यावती देवी पत्नी नरसिंह तिवारी के साथ चेन लूट की घटना की थी।

इसके पहले 29 अगस्त को पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास बुजुर्ग के साथ घटना हुई थी। पुलिस जांच के आधार पर सचिता और सागर साहनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटी गई चेन बरामद की गई। इसी तरह दो अगस्त नौका विहार के पास महिला से चेन लूट हुई थी।
विज्ञापन


इस घटना में शामिल पुल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि शुभम वर्मा को उसने सस्ते दाम पर चेन बेची है। पुलिस ने उसके पास से चेन व लूट के 55 सौ रुपये बरामद करने के साथ ही शुभम को भी जेल भेजा है।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें