फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दो भाई समेत तीन बच्चों का अपहरण, एसएसपी बोले- जानकारी देने वालों को देंगे इनाम

Wed, 18 Aug 2021 07:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

रहस्यमय हाल में लापता होने पर सहजनवां पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, एसएसपी बोले, बच्चों की जानकारी देने वालों कों देंगे इनाम।
विज्ञापन
एसएसपी विपिन टांडा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके से दो सगे भाई समेत तीन बालक रहस्यमय हाल में लापता हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गीडा इलाके का एक बच्चा अपने दोस्त दो भाइयों के पास आया और फिर तीनों साथ ही गए थे और लापता हो गए। मामले में एसएसपी ने जानकारी देने के लिए नंबर जारी करते हुए बताया है कि जो भी इनकी सूचना देगा उसे इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


गांव से गीडा के खैरेला गांव निवासी सूर्य बहादुर थापा का बेटा दीपक थापा (13) सहजनवां के लुचुई निवासी गिरीश धर द्विवेदी का बेटा रुद्र उर्फ छोटू (12) और उसका भाई सिद्धार्थ (11) गायब हैं। जानकारी के मुताबिक, दीपक मंगलवार की सुबह ग्यारह बजे सहजनवां के वार्ड नंबर 14 लुचुई निवासी दो दोस्तों के पास गया था। यहां से तीनों बच्चे साथ में खेलने के लिए घर से निकले थे। शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने तीनों की तलाश की तो कहीं कोई पता नहीं चला।

दोनों ही परिवार के लोगों ने सगे संबंधित, रिश्तेदार और आसपास तलाश करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और जांच शुरू कर दी। मगर पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


सहजनवां पुलिस ने गिरीश धर द्विवेदी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण कर केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सहजनवां राज प्रकाश सिंह ने बताया कि बच्चों के पिता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी हो तो इन नंबरों पर दें सूचना
एसपी नार्थ 9454400052, सीओ कैंपियरगंज 9454401417, थानाध्यक्ष सहजनवां 9454403522, बीट उप निरीक्षक 6392812779 के नंबर पर जानकारी होने पर सूचना दिया जा सकता है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सूचना देने वाले को इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें