चोरी का आरोपी प्रधान गिरफ्तार
झंगहा इलाके के विशुनपुर मटियरा गांव के प्रधान मंदीप निषाद को झंगहा पुलिस ने सोमवार को उनके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। प्रधान के खिलाफ झंगहा थाने में सात मई को चोरी व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, विशुनपुर मटियरा गांव निवासी प्रदीप कुमार ने चौरीचौरा तहसील पर आयोजित तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र दिया था। आरोप लगाया था कि प्रधान ने गांव स्थित कुछ जमीनों पर लगाए गए 30 वर्ष पुराने 20 पेड़ों को बिना किसी प्रस्ताव या गांव में खुली बैठक के ही बेच दिया था। इसी मामले में एफआईआर दर्ज हुई है।