फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: विधानसभा चुनाव में लगाए जाएंगे साढ़े तीन हजार वाहन, वाहनों का अधिग्रहण शुरू

Fri, 04 Feb 2022 11:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन ने 291 मिनी और 553 बड़ी बसों तथा लगभग 550 हल्के वाहनों की मांग की है। इसके अलावा 377 बसें, 277 ट्रक, 209 मध्यम श्रेणी के वाहन तथा 1344 हल्के वाहनों की मांग है।
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में जिले के छोटे-बड़े साढ़े तीन हजार वाहन लगाए जाएंगे। जिला और पुलिस प्रशासन से मिली सूची के आधार पर परिवहन विभाग और परिवहन निगम ने वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। आवश्यकता पड़ने पर देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के लिए भी गोरखपुर से ही वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। दूसरे जिलों में वाहनों की संख्या कम पड़ रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन ने 291 मिनी और 553 बड़ी बसों तथा लगभग 550 हल्के वाहनों की मांग की है। इसके अलावा 377 बसें, 277 ट्रक, 209 मध्यम श्रेणी के वाहन तथा 1344 हल्के वाहनों की मांग है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्याम लाल ने बताया कि पुलिस के सहयोग से वाहनों का अधिग्रहण शुरू हो गया है। स्कूल प्रबंधन के अलावा निजी बस और ट्रक मालिकों तथा ट्रांसपोर्ट एजेंसियों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एके मिश्रा ने बताया कि बसें तैयारी की जा रही है। 13 बसें भेज दी गई हैं। शुक्रवार को 55 बसें भेज दी जाएंगी। आवश्यकतानुसार तिथिवार बसों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें