फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: बुढ़वल से सीतापुर के बीच एक साथ बिछाई जाएगी तीसरी व चौथी रेल लाइन, रेलवे बोर्ड को भेजा गया DPR

Fri, 09 Jan 2026 01:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

छपरा से बाराबंकी तक अलग-अलग खंडों में तीसरी लाइन के निर्माण के बाद चौथी लाइन बिछाने की भी तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, बुढ़वल से सीतापुर तक डबल लाइन बिछा दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे में बुढ़वल से सीतापुर तक (88 किमी) लंबाई में तीसरी और चौथी लाइन एक साथ बिछाई जाएगी। इसके लिए रेल प्रशासन ने सर्वे के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार के बजट में इसे स्वीकृति मिलने के साथ ही बजट भी आवंटित हो जाएगा। इस लाइन के बिछने से दिल्ली और पश्चिमी यूपी से गोरखपुर की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों को अतिरिक्त लाइन मिलेगी और भविष्य में ट्रेनों की संख्या भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छपरा से बाराबंकी तक अलग-अलग खंडों में तीसरी लाइन के निर्माण के बाद चौथी लाइन बिछाने की भी तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, बुढ़वल से सीतापुर तक डबल लाइन बिछा दी गई है। अब रेल प्रशासन ने तीसरी और चौथी लाइन बिछाने की तैयारी की है। यह रेल लाइन गोरखपुर-लखनऊ डबल लाइन को दिल्ली-लखनऊ रूट (उत्तर रेलवे) से जोड़ती है।

इस रूट पर अभी बुढ़वल-बलामाऊ-सीतापुर पैसेंजर के अलावा 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 15211 जननायक एक्सप्रेस, 14617 जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं। इसके अलावा गोंडा-सीतापुर सहित कई पैसेंजर ट्रेनें भी चलती हैं। तीसरी और चौथी लाइन बनने के बाद ट्रेनों का संचलन तो आसान होगा ही गति भी बढ़ जाएगी। भविष्य में ज्यादा ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रेल प्रशासन आगामी पांच वर्षों में ट्रेनों की संख्या दोगुना करने की तैयारी कर रही है, इस दिशा में तीसरी और चौथी लाइन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें