फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आभूषण की दुकान का ताला खोलकर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 25 Jan 2021 07:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर के तिवारीपुर इलाके के सूरजकुंड स्थित एक आभूषण की दुकान का ताला खोलकर चोरी हो गई। दुकान मालिक के अनुसार, चोर तिजोरी से करीब पांच किलोग्राम चांदी के जेवरात, आठ पीस गिरवी रखे जेवरात, सोने की कील व 46000 रुपये नगद उठा ले गए।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में चौरहिया गोला बक्शीपुर निवासी विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि वह तिवारीपुर के सूरजकुंड स्थित सब्जी मंडी में आभूषण की दुकान चलाते हैं। शनिवार रात करीब 8:30 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए।

रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो शटर में ताला नहीं था। शटर उठाकर अंदर गए तो तिजोरी खुली थी और सामान गायब थे। उन्होंने बताया कि सोने के बड़े जेवरात दुकान में सुरक्षित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में चौकी इंचार्ज सूर्यविहार विकास सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें