फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मौसम का हाल: सूरज और बादलों के बीच चली आंख मिचौली, आज से सताएगी तीखी धूप

Fri, 06 Oct 2023 10:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

पिछले कुछ दिनों से बारिश होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई थी। बृहस्पतिवार को दिन में बादल तो छाए लेकिन बरसे नहीं। चटक मौसम होने के चलते अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
Gorakhpur Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में चार-पांच दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। गुरुवार को सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार से चटक मौसम होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से बारिश होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई थी। बृहस्पतिवार को दिन में बादल तो छाए लेकिन बरसे नहीं। चटक मौसम होने के चलते अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

बृहस्पतिवार दिन का अधिकतम तापमान 31.9 व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तीखी धूप निकलने से लोग उमस से भी परेशान थी।

इसे भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर गेट पर कारतूस के साथ पकड़े गए युवक बोले-झोले में कहां से आया कारतूस मालूम नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को दिन में आद्रता 80 प्रतिशत था जबकि बृहस्पतिवार को आद्रता 66 प्रतिशत पहुंचने से उमस सताती रही। मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दकी ने बताया कि अब मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान तीखी धूप निकलेगी। 10 अक्तूबर को बादल छाने और हल्की बारिश का अनुमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें