फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मदद की आस थी, आ गई मौत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के वंशज ने रुखसत

Tue, 15 Aug 2023 12:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नायब तहसीलदार संजय सिंह ने कहा कि भोपा बाजार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगा जायसवाल के पौत्र उमाशंकर जायसवाल के निधन की जानकारी होने पर घर गना था। परिजनों से जानकारी ली गई है। उनकी मृत्यु स्वभाविक रूप से हुई है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी मदद की आस लगाए मुंडेरा बाजार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगा उर्फ गार्गो जायसवाल के पौत्र उमाशंकर जायसवाल ने रविवार की रात दम तोड़ दिया। हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार झंगहा के गौरीघाट पर किया गया। उमाशंकर के निधन की सूचना पाते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। उनके घर पहुंचे नायब तहसीलदार ने शासन से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


चौरीचौरा की एतिहासिक घटना के नायकों में शामिल रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगा जायसवाल के वंशज मुफलिसी में जी रहे हैं। उनके पौत्र उमाशंकर को गैंग्रीन जैसी घातक बीमारी के बाद एक पैर भी काटना पड़ा था। इसके बाद एक छोटी सी दुकान चलाकर घर-परिवार का पोषण कर रहे थे। मां की मौत के बाद उनका पारिवारिक पेंशन भी बंद हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: मां तुझे प्रणाम: मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच शान से निकली रैली, तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह

विज्ञापन

उमाशंकर के पुत्र कृष्णा जायसवाल ने बताया कि रविवार की रात सोने के दौरान उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा पर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

सीएचसी के डॉक्टरों का कहना है कि हृदय गति रुकने से उमाशंकर की मौत हो गई। उमाशंकर अपने पीछे पत्नी व दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। उमाशंकर के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी पत्नी सुबकते हुए बोलीं- मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई। सरकार से उम्मीद थी कि मदद मिलेगी। बेटे कृष्णा ने कहा-पिताजी को मेरी बहनों की शादी की भी चिंता थी। हमें क्या पता था कि दुखों का पहाड़ टूटता ही जाएगा।

इसे भी पढ़ें: सावधान: किशोरों की सनक पहुंचा रही जेल, घरवाले भी हो रहे शर्मसार

 
विज्ञापन

नायब तहसीलदार संजय सिंह ने कहा कि भोपा बाजार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगा जायसवाल के पौत्र उमाशंकर जायसवाल के निधन की जानकारी होने पर घर गना था। परिजनों से जानकारी ली गई है। उनकी मृत्यु स्वभाविक रूप से हुई है। प्रशासनिक सहयोग कराया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें